Breaking News

सेट पर अचानक बेहोश हुए वरुण धवन, जांच में सामने आई ये बीमारी

अभिनेता वरुण धवन ( Varun Dhawan ) और श्रद्धा कपूर ( Shraddha Kapoor ) इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' ( street dance 3d ) को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। वरुण इंडस्ट्री में मेहनती एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हैं। वह जो भी रोल निभाते उसमें पूरी तरह अपने को ढाल लेते हैं। इन दिनों वरुण ( varun dhawan ) 'स्ट्रीट डांसर 3डी' की शूटिंग में बिजी हैं, लेकिन हाल ही में शूटिंग के दौरान ऐसा कुछ हुआ कि हर कोई हैरान है। दरअसल, वरुण फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' की शूटिंग के दौरान सेट पर ही बेहोश हो गए।

Varun Dhawan

कुछ दिनों बीमार हैं वरुण
रिपोर्ट्स के मुताबिक, वरुण पिछले कुछ दिनों से बीमार हैं। इस बात की जानकारी खुद वरुण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी थी। उन्हें कई दिनों से बुखार और जुखाम था। लेकिन काम के प्रति वे इतने डेडिकेट हैं कि बीमार होने के बावजूद वह लगतार शूटिंग और डांस रिहर्सल कर रहे थे, ताकि समय पर शूटिंग पूरी हो सके।

Varun Dhawan

बीपी डाउन होने से सेट पर बेहोश हुए वरुण
हाल ही में एक डांस सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान वरुण को अचानक चक्कर आया और सेट पर ही बेहोश हो गए। इसके बाद सेट पर डॉक्टर्स को बुलाया गया। जांच में पता चला कि वरुण का ब्लड प्रेशर 'बीपी' डाउन हो गया था, जिसके चलते डॉक्टर्स ने उन्हें आराम करने की सलाह दी। इसके बाद शूटिंग रोक दी गई। लेकिन सेहत में थोड़ा सुधार होने के अगले ही दिन वरुण सेट पर वापस आ गए और उन्होंने डबल शिफ्ट करके शूटिंग का काम पूरा किया।

बता दें कि स्ट्रीट डांसर के अलावा, वरुण धवन सारा अली खान के साथ गोविंदा की 'कुली नंबर 1' के रीमेक में भी जल्द नजर आएंगे। वरुण के पिता डेविड धवन फिल्म का निर्देशन करेंगे। 'कुली नंबर 1' 1 मई, 2020 को रिलीज की जाएगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Gw2fHB

No comments