Breaking News

अर्जुन-मलाइका के रिश्ते पर अंशुला ने चुप्पी तोड़ी, कह डाली ऐसी बात, किसी को नहीं हो रहा यकीन

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ( Arjun Kapoor ) और मलाइका अरोड़ा ( Malaika Arora ) काफी दिनों से शादी करने को लेकर लाइललाइम में हैं। कुछ दिन पहले अर्जुन, मलाइका के पैरेंट्स से भी मिले थे। उस वक्त उनकी शादी खबरें खूब वायरल हुई थीं। मलाइका भी कई बार अर्जुन की फैमिली से मिल चुकी हैं। वे उनके कई फैमिली फंक्शंस में भी नजर आ चुकी हैं। हाल ही में अर्जुन की बहन अंशुला ( Anshula Kapoor ) ने मलाइका और अपने भाई के रिश्ते पर खुलकर बात की।

anshula kapoor

अंशुला ने अर्जुन और मलाइका के रिश्ते पर कही ये बड़ी बात
अंशुला ने एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में अर्जुन, मलाइका के रिश्ते पर बात करते कहा, 'वे 'अर्जुन' मुझसे 6 साल बड़े हैं। हम ये सब डिसकस नहीं करते हैं। ये बहुत अजीब है। भाई के साथ अपनी बॉन्ड के बारे मे बात करते हुए कहा कि वे मेरे लिए भाई से ज्यादा पैरेंट की तरह हैं। कभी कभी मैं उनकी मां की तरह देखभाल करती हूं और कभी कभी वे करते हैं। दोनों भाई—बहन और सबकुछ डिसकस करते हैं लेकिन एक—दूसरे की डेटिंग लाइफ को लेकर बात नहीं करते।'

जाह्नवी और खुशी के भी काफी क्लोज
अंशुला ने कहा, 'हमारा रिश्ता भी नॉर्मल सिबलिंग्स की तरह ही है। हम फिल्म और डिनर के लिए जाते हैं। एक—दूसरे के घरों में हैंगआउट करते हैं। अगर हम बिजी होते हैं तो एक-दूसरे को मैसेज करते हैं। मैं और अर्जुन अपने कजिन बहन जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर के काफी क्लोज हैं।'

anshula kapoor

अंशुला ने शुरू किया अपना वेंचर
बता दें कि हाल ही में अंशुला कपूर ( anshula kapoor ) ने अपना वेंचर शुरू किया है, जिसमें आम पब्लिक अपने फेवरेट सेलेब्स के साथ पैंटबॉल, बैकिंग, क्रिकेट जैसी एक्टिविटिज कर पाएंगी। इससे वे फंडरेज करेंगी। इसका 70 फीसदी हिस्सा चैरिटी में जाएगा।

अर्जुन-मलाइका ने ऑफिशियली स्वीकार अपना रिश्ता
बात करें अर्जुन और मलाइका की तो दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियली स्वीकार कर लिया है। मलाइका ने अर्जुन के बर्थडे पर उनकी एक तस्वीर शेयर करते हुए 'आई लव यू' लिखकर अपने रिलेशनशिप पर मोहर लगा दी थी। दोनों को कई बार हैंगआउट करते हुए देखा जाता है। लंबे वक्त से अर्जुन और मलाइका की शादी के चर्चे हैं, हालांकि फिलहाल दोनों ने इस बारे में कुछ नहीं कहा है और वे अपने रिश्ते के इस फेज को एंजॉय कर रहे हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2YIBPwv

No comments