पूरानी बातें भूलकर अभिषेक बच्चन ने विवेक ओबेरॉय को लगाया गले, अमिताभ ने कर दिया इग्नोर
नई दिल्ली। ऐश्वर्या राय का नाम आते ही दो नाम और जहन में आते हैं। पहला सलमान खान और दूसरा विवेक ओबेरॉय। एक दौर मे सलमान खान का नाम ऐश्वर्या के साथ खूब चर्चा में था। फिर सलमान की हरकतों से परेशान होकर ऐश्वर्या ने उनसे अपना रिश्ता तोड़ लिया और विवेक से नजदीकियां बढ़ाने लगी। लेकिन ऐश्वर्या का ये रिश्ता भी ज्यादा दिन तक नहीं चल सका। इसके बाद ऐश्वर्या ने अभिषेक बच्चन से शादी कर ली। जिसके चलते विवेक और अभिषेक के बीच मनमुटाव हो गया। लेकिन रविवार को एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसे देखकर लगता है विवेक और अभिषेक बच्चन के बीच अब सबकुछ ठीक हो गया है।
दरअसल, बैडमिंटन स्टार पी. वी. सिंधु के लिए आयोजित किए गए सम्मान समारोह में कई फिल्मी हस्तियां शामिल हुईं । इनमें अभिषेक और विवेक भी शामिल थे। समारोह के दौरान जब दोनों एक दूसरे के आमने-सामने हुए तो अभिषेक गर्मजोशी के साथ विवेक ओबेरॉय से मिले और उन्हें गले से लगा लिया। इस नजारे को देखने के बाद सब लोग दंग रह गए। गले लगाते हुए दोनों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में दिख रहा है कि अभिषेक ने पहले विवेक के पापा सुरेश ओबेरॉय को गले लगाया फिर विवेक को गले लगा लिया। हालांकि इस दौरान अमिताभ बच्चन भी मौजूद होते हैं, लेकिन वो विवेक को अनदेखा कर आगे बढ़ गए।
बताते चलें कुछ महिने पहले ही विवेक ने ऐश्वर्या को लेकर एक विवादित ट्वीट किया था। जिसके चलते विवेक को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा था। काफी हंगामे के बाद अब विवेक ने वो विवादित ट्वीट डिलीट कर सोशल मीडिया पर माफी भी मांग ली थी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PWs8HC
No comments