Breaking News

अपने बच्चों से ये सीक्रेट छुपाते हैं आयुष्यमान खुराना, नहीं देखने देते खुद की एक भी फिल्म

नई दिल्ली। बॉलीवुड के हैंडसम हंक आयुष्यमान खुराना आज 35 साल के हो गए हैं। उनके बर्थडे के मौके पर हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ ऐसे राज के बारे में बताएंगे, जिनके बारे में शायद ही आप जानते होंगे। वैसे तो आयुष्यमान अपनी फैमिली लाइफ को थोड़ा प्राइवेट रखने में यकीन करते हैं। मगर एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने बच्चों के बारे में खुलकर बताया। इस दौरान उन्होंने अपने नन्हें शैतानों से छुपाए रखने वाले सीक्रेट्स के बारे में भी बताया।

आयुष्यमान ने बताया कि वे अपने बच्चों को खुद की एक भी फिल्म नहीं देखने देते हैं। क्योंकि उन मूवीज में कई किसिंग सीन्स होते हैं। ऐसे में वह नहीं चाहते हैं कि उनके बच्चे उनकी मां के अलावा किसी दूसरी औरत के साथ उन्हें रोमांस करते हुए देखें। अभी उनकी उम्र कम है ऐसे में वे अभी इस बात को नहीं समझ सकते हैं।

khurana.jpg

अपने बच्चों विराजवीर खुराना और वरुष्का खुराना को लेकर उन्होंने खुलासा किया कि वे उन्हें हीरो के तौर पर पसंद नहीं हैं। उनके लिए असली हीरो वरुण धवन और टाइगर श्रॉफ है। क्योंकि वे बेहतर डांस और एक्शन करते हैं। वो उन दोनों को अपना रोल मॉडल मानते हैं। इसके अलावा आयुष्यमान ने यह भी बताया कि वे आज कामयाबी के शिखर पर इसके बावजूद वे अपने बच्चों का बचपन मिस करते हैं। क्योंकि जब विराजवीर और वरुष्का छोटे थे तब उनकी बैक टू बैक कई मूवीज आने वाली थीं। ऐसे में वे चाहकर भी अपने बच्चों के साथ वक्त नहीं बिता पाए थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/34Iya1U

No comments