लॉकडाउन के बीच बॉलीवुड सेलिब्रेटी ने किया मुंबई पुलिस को याद, पुलिस ने दिया इस अंदाज में जबाब
नई दिल्ली। कोरोना वायरस से अब संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिसमें मुबई शहर इस वायरस चपेट में पूरी तरह से जकड़ता हुआ नजर आ रहा है। यहां के हालात काफी बद्दतर है। लोगों को लगातार सोशल डिस्टेंसिंग की सलाह दी जा रही है। और पुलिस लगातार दिन-रात मेहनत करके लोगो को इस महामारी से बचाने का हर संभव प्रयास करते दिख रही है। यहां तक कि पुलिस जनता को जागरूक करने के लिए कई नए-नए तरीके जैसे गाना गाकर ,यमराज बनकर जागरूक करने का प्रयास कर रही है। जिसका बॉलीवुड सेलिब्रेटी धन्यवाद कर रहे है और अपने अपने ट्वीटर के माध्यम से उन्हें उनके काम की सराहना करते हुए ट्वीट भी कर रहे है जिसका जबाब अब मुंबई पुलिस भी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से कुछ इस तरह से कई मजेदार ट्वीट्स करके दे रही है।
आलिया भट्ट ने भी ऐसा ही ट्वीट लिखा था कि 'मुंबई पुलिस आपका शुक्रिया। प्यार जताने के लिए शब्द कम पड़ जाएंगे।' इस पर मुंबई पुलिस ने जवाब में लिखा कि मुंबईकर्स, उम्मीद करते हैं कि आप सभी लोग आलिया की सलाह पर 'राजी' होंगे। 'गली' में बिना किसी काम के न निकलें और अपनी ‘डियर जिंदगी’ का सभी लोग ख्याल रखें।'
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3edayqS
No comments