Breaking News

लॉकडाउन में फैमली संग फंसे अभिनेता मनोज बाजपेयी, उत्तराखंड के गांव में बीता रहे हैं समय

नई दिल्ली। कोरोनावायरस ( Coronavirus ) के कहर को बढ़ता देख सरकार ने 24 मार्च को लॉकडाउन घोषित कर दिया था। नियमों के अनुसार कोई भी व्यक्ति घर से बाहर नहीं निकलेगा और एक जगह से दूसरी जगह ट्रेवल करने पर भी सख्त पांबदी है। लॉकडाउन के चलते कई लोग जहां है वहीं फंस गए हैं। इन लोगों में बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी ( Manoj Bajpayee ) का नाम भी शामिल हैं। उनके साथ तनु वेड्स मनु ( Tanu Weds Manu ) फेम अभिनेता दीपक डोबरियाल ( Deepak Dobriyal ) भी हैं।

दरअसल, लॉकडाउन से पहले मनोज और दीपक शूटिंग के लिए उत्तराखंड गए थे। बीमारी को बढ़ता देख सरकार को लॉकडाउन घोषित करना पड़ा। अब मनोज बाजपेयी के लिए राहत की बात ये है उनका परिवार उनके साथ है। वहीं दीपक का पूरा परिवार मुंबई है। दीपक उत्तराखंड के रहने वाले हैं। इस समय वो मनोज संग अपने गांव में ही मौजूद हैं। जानकारी के मुताबिक सभी वहां पर पूरी तरह से सुरक्षित हैं। बता दें मनोज बाजपेयी की पत्नी का नाम शबाना है और उनकी एक बेटी भी है।

देश में लगातार बढ़ते हुए मामलों को देख सरकार ने लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। कोरोनावायरस बड़ी ही तेजी से देश में फैलता जा रहा है। 8,356 लोग इस वायरस से ग्रस्त हो चुके हैं। कोरोनावायरस से अब तक 273 लोगों की जान जा चुकी है। बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स घरो में रहकर लॉकडाउन के नियमों का पालन कर रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया के जरिए जनता से भी घरों में रहकर खुद को सुरक्षित रखने की अपील भी कर रहे हैं।

 

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2JZxDiP

No comments