Breaking News

Video | Mask न पहनने पर मंत्री Usha Thakur का अजीब तर्क

उज्जैन(Ujjain) के त्रिवेणी संग्रालय में नित्य नैवैद्यम पारमार्थिक न्यास उज्जैन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कोरोना योद्धाओं(Corona warriors) का सम्मान किया गया. जिसमें शहर की उन हस्तियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने लाकडाउन के दौरान काम किया और आम लोगों तक मदद भी पंहुचाई. लेकिन कार्यक्रम को देख कर कहीं नहीं लगा की अभी कोरोना काल है. कोरोना सम्मान में आए आम लोग और मंत्री विधायक सहित अन्य सभी लोग बिना मास्क के कार्यक्रम में ऐसे शामिल हुए जैसे कोरोना ख़त्म हो गया हो. ऊपर से जब इस मामले में मंत्री उषा ठाकुर से पूछा गया की क्या कोरोना खत्म होगया है तब मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए मंत्री उषा ठाकुर ने अपना ही अजीब कोरोना ज्ञान बता दिया जो किसी के गले नहीं उतरा. मंत्री उषा ठाकुर ने कहा रोग प्रतिरोधक क्षमता बड़ी है लोग मेडिटेशन कर रह है इसलिए मास्क नहीं पहनते.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/36vmsdl

No comments