Breaking News

जब इमरान हाशमी ने एक शो में Aishwarya Rai के लुक्स को लेकर कही थी एेसी बात, मांगनी पड़ी थी मांफी

बॉलिवुड एक्ट्रेस Aishwarya Rai Bachchan हमेशा ही अपने लुक और स्टाइल को लेकर चर्चा में रहती हैं। वह अपनी खूबसूरती के चलते अपने फैंस के दिलों पर राज करती हैं। आए दिन ऐश्वर्या की नई तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई रहती है। हाल ही में ऐश्वर्या ने अपने लुक्स को लेकर खुलासा किया है की उन्हें अपने बारे में किस तरह का कमेंट पसंद नहीं आता है। आइए जानते हैं उस कमेंट के बारे में...

 

Actress Aishwarya Rai Bachchan

लुक्स को लेकर ये बात नहीं पसंद है ऐश्वर्या को:
ऐश्वर्या अपने मॉडलिंग के दौर से ही हमेशा चर्चा में रही हैं। हाल में एक इंटरव्यू के दौरान ऐश्वर्या ने अपने लुक्स, अपने पति, शादी और जिंदगी के बारे में कई खुलासे किए। इसी इंटरव्यू में उन्होंने अपने लुक्स के बारे में सबसे बुरा कमेंट क्या सुना है इसका भी खुलासा किया। जब उनसे इस बारे में पूछा गाया तो उन्होंने कहा, 'फेक और प्लास्टिक'।

 

 Aishwarya Rai Bachchan Imran Hashmi

इमरान हाशमी ने उन्हें कही थी ये बात:
दरअसल, फिल्ममेकर करण जौहर के टॉक शो 'कॉफी विद करण' के चौथे सीजन में एक्टर इमरान हाशमी ने ऐश्वर्या के बारे पूछे जाने पर उन्होंने 'प्लास्टिक' कमेंट दिया था। उस वक्त उनका ये कमेंट काफी सुर्खियों में आ गया था। वहीं अब ऐसा लगता है की ऐश्वर्या, इमरान के इस कमेंट से अभी तक नाराज हैं। खबरों की मानें तो इस घटना के बाद ऐश्वर्या को फिल्म 'बादशाहो' ऑफर की गई थी लेकिन जब उन्हें पता चला कि इस फिल्म में इमरान हाशमी उनके साथ काम करेंगे तो उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया। वहीं इमरान ने बाद में अपने 'प्लास्टिक' वाले कमेंट पर माफी भी मांगी थी और कहा था कि उन्होंने मजाक में यह कमेंट किया था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2sgh0GO

No comments