कैंसर से जूझ रहे राकेश रोशन ने सर्जरी के बाद फैंस को दिया यह खास संदेश
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और फिल्म निर्माता राकेश रोशन के कैंसर की खबर ने सभी को चौंका दिया था। बता दें कि राकेश रोशन के बेटे ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया के जरिए मंगलवार को बताया था कि उनके पिता को गले में कैंसर हो गया है। इसके बाद सभी राकेश रोशन के जल्द सही होने की दुआ कर रहे हैं। पीएम मोदी ने भी उनकी सेहत के लिए दुआ मांगी और उन्हें एक फाइटर बताया। बता दें कि राकेश रोशन के गले की सर्जरी हो गई है। सर्जरी के बाद उन्होंने अपने फैंस को एक खास संदेश दिया है।
एक-दो दिन में लौटेंगे घर:
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राकेश रोशन के गले की सर्जरी सही तरीके से हो गई है। वहीं फैंस के प्यार को देखते हुए राकेश रोशन ने संदेश दिया है कि गले के कैंसर की सर्जरी कराने के बाद अब 'सब ठीक है' और वह एक-दो दिन में घर लौट आएंगे।
फैंस को दिया यह संदेश:
बता दें कि राकेश रोशन को मंगलवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कल ही उनके गले की सर्जरी हुई। सर्जरी के बाद बुधवार को उन्होंने फैंस को एक संदेश दिया। इस संदेश में उन्होंने कहा,'मैं बिल्कुल ठीक महसूस कर रहा हूं, आभार। सर्जरी हो गई है और सब ठीक है। भगवान महान हैं। मैं शुक्रवार या शनिवार को घर वापस लौटने जा रहा हूं।'
कैंसर का पता लगने पर भी नहीं घबराए:
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राकेश रोशन के करीबी सूत्र ने बताया कि कैंसर का पता लगने के बाद भी राकेश रोशन बिल्कुल परेशान नहीं हुए। सर्जरी के दौरान उनकी पत्नी, भाई, बेटा ऋतिक और बेटी सुनैना उनके करीब ही मौजूद रहे और सर्जरी कामयाब रही।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2CZFN8s
No comments