Breaking News

मलाइका-अर्जुन कपूर की नजदीकी से नाराज सलमान खान ने किया यह बड़ा काम!

पिछले कुछ समय से मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के अफेयर की खबरें सुर्खियों में हैं। दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। खबरें तो यहां तक है कि अर्जुन कपूर के परिवार ने तो इनके रिश्ते को मंजूरी दे दी है। लेकिन एक शख्स ऐसे भी हैं जिनको इनका रिश्ता मंजूर नहीं है। जी हां हम बात कर रहे हैं सलमान खान की। बता दें कि मलाइका अरोड़ा, सलमान के भाई अरबाज की एक्स वाइफ हैं। सलमान को अर्जुन और मलाइका की नजदीकी पसंद नहीं है।

पार्टी में नहीं बुलाते मलाइका को:
बता दें कि अरबाज खान से अलग होने के बाद भी मलाइका आरोड़ा की खान परिवार से नजदीकी है। वह अक्सर खान परिवार के कार्यक्रमों में नजर आती हैं। लेकिन सलमान खान की पार्टी में वह नजर नहीं आतीं। हाल ही में सलमान खान ने अपने फॉर्म हाउस पर बर्थडे पार्टी रखी थी। इस पार्टी में मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा तो पहुंची थीं लेकिन मलाइका नजर नहीं आईं। इससे पहले सलमान की क्रिसमस की पार्टी में भी वह नजर नहीं आई थीं। सलमान के बर्थडे वाले दिन मलाइका को अर्जुन कपूर के साथ डिनर डेट पर स्पॉट किया गया था।

 

मलाइका-अर्जुन कपूर की नजदीकी से नाराज सलमान खान ने किया यह बड़ा काम!

नाराज सलमान ने किया यह काम:
बता दें कि अर्जुन कपूर का सलमान की बहन अर्पिता से भी अफेयर रह चुका है। उस वक्त सलमान को अर्जुन का मेंटर कहा जाता था। लेकिन अब वे मलाइका से नजदीकी के चलते उनसे काफी नाराज बताए जा रहे हैं। सलमान इतने नाराज हैं कि उन्‍होंने बोनी कपूर की बड़े बजट की दो-दो फिल्‍में ठुकरा दी।

 

मलाइका-अर्जुन कपूर की नजदीकी से नाराज सलमान खान ने किया यह बड़ा काम!

ठुकराए इन फिल्मों के आॅफर:
रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान खान ने बोनी कपूर की दो बड़ी फिल्में 'वांटेड 2' और 'नो एंट्री में एंट्री' बिना कारण बताए ही ठुकरा दी। हालांकि सलमान ने ये प्रोजेक्‍ट छोड़ने की कोई वजह नहीं बताई लेकिन इसे मलाइका—अर्जुन से जोड़कर देखा जा रहा है। बात दें कि इन दोनों फिल्मों के पहले भाग में सलमान ही लीड रोल में थे। ये दोनों फिल्‍में बॉक्‍स ऑफिस पर काफी हिट साबित हुईं। वहीं सलमान के कॅरियर में भी ये फिल्में अहम साबित हुई थीं।

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2ABZYHC

No comments