वरुण की सनकी फैन ने की सारी हदें पार! गर्लफ्रेंड नताशा को दी जान से मारने की धमकी, स्टार पहुंचे पुलिस स्टेशन
बॅालीवुड स्टार Varun Dhawan इन दिनों फिल्म 'Kalank' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसी बीच स्टार को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। वरुण की गर्लफ्रेंड Natasha Dalal को जान से मारने की धमकी मिली है। जी हां, वरुण धवन ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। खबरों के मुताबिक एक महिला पिछले काफी दिनों से नताशा दलाल का पीछा कर रही थी।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वरुण की सिक्योरिटी टीम ने जानकारी दी है की एक महिला फैन उनका बहुत देर से इंतजार कर रही थी। सिक्योरिटी टीम के मुताबिक ऐसा कई बार होता है कि फैन्स को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है, लेकिन इस मामले में चौंकाने वाली बात यह थी धवन की फैन ने सिक्योरिटी टीम से बहस की और वहां से जाने से इनकार कर दिया।
उस महिला को इसलिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा, क्योंकि धवन पूरे दिन काम करते रहे और वह आराम करना चाहते थे। सूत्र ने आगे बताया फैन ने पहले खुद को चोट पहुंचाने की धमकी दी और जब सिक्योरिटी ने उसे धवन से मिलने नहीं दिया तो वह आक्रामक हो गई। सिक्योरिटी ने वरुण को इस के बारे में बताया जिससे वह घबरा गए। फैन ने वरुण की प्रेमिका नताशा दलाल को जान से मारने की धमकी दी। सूत्र के मुताबिक, फैन ने कहा कि 'मैं नताशा को मार दूंग।.'
महिला फैन करीब 45 मिनट तक वहीं मौजूद रही जिसके बाद सिक्योरिटी ने पुलिस स्टेशन को फोन किया और शनिवार को सांता क्रूज पुलिस में शिकायत दर्ज की गई। रिपोर्ट्स के अनुसार सांता क्रूज पुलिस स्टेशन ने कहा कि वरुण धवन अगर अपना बयान देते हैं तो वह एफआईआर दर्ज करेंगे हालांकि अभी शिकायत दर्ज हुई है। मिली जानकारी के अनुसार महिला फैन एक वकील है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2OVCu6r
No comments