Breaking News

जितेन्द्र-श्रीदेवी के रिश्ते से नाराज थीं शोभा, घर बुलाकर की थी ऐसी बेइज्जती, मरते दम तक नहीं भूल पाई थीं अभिनेत्री

बॉलीवुड अभिनेता जितेन्द्र आज अपना 77वां जन्मदिन मना रहे हैं। जितेन्द्र ने बॉलीवुड में चार दशक तक काम किया और कई हिट फिल्में दीं। उनकी और श्रीदेवी की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आई थी। जितेन्द्र अपनी फिल्मों अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहे हैं। आइए जानते हैं उनके बर्थडे पर उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़े कुछ अननोन फैक्ट्स...

jeetendra birthday special

श्रीदेवी के साथ जुड़ा था जितेन्द्र का नाम
खबरों की मानें तो जितेंद्र के अफेयर की चर्चा बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा श्रीदेवी के साथ भी रह चुकी है। साल 1983 में रिलीज हुई फिल्म 'हिम्मतवाला' से ही श्रीदेवी को बॉलीवुड में पहचान मिली थी। बताया जा रहा है जितेन्द्र ने ही डायरेक्टर से 'हिम्मतवाला' में श्रीदेवी को कास्ट करने के लिए कहा था। क्योंकि बॉलीवुड में आने से पहले से ही श्रीदेवी, जितेन्द्र की बड़ी फैन थीं। 'हिम्मतवाला' काफी हिट हुई थी जिसके बाद से श्रीदेवी और जितेन्द्र की जोड़ी दर्शकों खूब भाने लगी थी। इस फिल्म के तुरंत बाद ही दोनों के रोमांस के चर्चे भी आम होने लगे थे। जितेन्द्र को लेकर श्रीदेवी ने अपने प्यार का इजहार किया तो बात जितेन्द्र की बीवी शोभा कपूर तक पहुंच गई। शोभा को इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि जितेन्द्र के कहने पर ही श्रीदेवी को 'हिम्मतवाला' में कास्ट किया गया था।

jeetendra birthday special

जितेन्द्र के घर की खातिरदारी मरते दम तक नहीं भुला पाई थीं श्रीदेवी
जैसे ही शोभा को श्रीदेवी और जितेन्द्र की नजदीकियों का पता चला तो दोनों के बीच तनाव काफी बढ़ गया था। इस तनाव को दूर करने के लिए जितेन्द्र ने श्रीदेवी को घर बुलाकर पत्नी से मिलवाया, तो शोभा कपूर की बेटी एकता कपूर ने उनकी ऐसी खातिरदारी की जिसे श्रीदेवी मरते दम तक नहीं भुला पाई थीं। यही मुलाकात जितेन्द्र और श्रीदेवी के रिश्ते में खटास की वजह बन गई।

श्रीदेवी के ड्रीम स्टार थे जितेन्द्र
श्रीदेवी खुद कबूल किया था कि बॉलीवुड में कामयाबी के लिए वह जितेन्द्र की शुक्रगुजार हैं। श्रीदेवी के मुताबिक, जितेन्द्र ही उनके ड्रीम स्टार थे और उनके साथ उनका एक खास किस्म का रिश्ता रहा, पर स्टारडम मिलने के बाद श्रीदेवी, जितेन्द्र से दूर होती गईं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2VsKVsn

No comments