Breaking News

आतंकवाद के इर्द गिर्द घूमती है 'ब्लैंक' की कहानी, कमजोर स्क्रिप्ट के साथ दस्तक देने को तैयार

इस हफ्ते सनी देओल ( Sunny Deol ) और करण कपाणिया ( Karan Kapadia ) स्टारर फिल्म 'ब्लैंक' ( Blank ) दस्तक देने को तैयार है। यह फिल्म 3 मई को रिलीज हो रही है। इस फिल्म से डिंपल कपाणिया के भतीजे करण कपाणिया फिल्म जगत में डेब्यू करने जा रहे हैं। हाल में फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई जिसके बाद विभिन्न मीडिया हाउस और फिल्म समीक्षकों ने इस फिल्म से जुड़े रिव्यू साझा किए हैं।

कहानी

फिल्म में करण कपाड़िया शहर के कई हिस्सों में लोगों को निर्देश दे रहा है। अचानक उसका एक्सीडेंट हो जाता है। हॉस्पिटल में पहुंचकर पता चलता है कि वह एक सुसाइट बॉम्बर है। पुलिस द्वारा एनकाउंटर का फैसला लिया जाता है कि तभी कहानी कुछ घंटों पीछे चली जाती है। एटीएस चीफ एसएस दीवान (सनी देओल) को शहर में एक बहुत बड़ी खेप में विस्फोटक लाए जाने की खबर मिलती है। वह अपनी टीम हुस्ना (इशिता दत्ता) और रोहित (करणवीर शर्मा) के साथ तफ्तीश में जुट जाते हैं। इस दौरान पता चलता है कि हनीफ के शरीर पर लगे हुए बम के तार अन्य 24 लोगों के बम से जुड़े हैं और आतंकवादी मकसूद (जमील खान) जेहाद और जन्नत के नाम पर उनका इस्तेमाल करके शहर में 25 धमाके करके आतंक का राज्य कायम करना चाहता है। हनीफ किसी तरह पुलिस की गिरफ्त से भाग निकलता है। आगे फिल्म में क्या होता है इसके लिए आपकों सिनेमाघर का रुख करना होगा।

 

blank-movie-preview-in-hindi-sunny-deol-karan-kapadia

कमजोर स्क्रिप्ट
सेकंड हाफ में कहानी बिखर जाती है। पहली भी ऐसे विषय पर फिल्म बन चुकी है। इस वजह से निर्देशक फिल्म में कुछ खास नहीं कर पाए।

एक्टिंग
फिल्म में सनी दओल का पुराना दम-खम नजर आया। फिल्म में उनके डायलॉग्स और एक्शन गजब के हैं। वहीं अपनी डेब्यू फिल्म में ही करण ने अच्छी एक्टिंग की है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2Wg2OLj

No comments