Breaking News

कंगना पर चप्पल मारने वाले विवाद पर खुलकर बोले आलिया भट्ट के पापा, कहा- कंगना बच्ची है, उसे...

पिछले कुछ दिनों से बॅालीवुड की क्वीन Kangana Ranaut को लेकर लगातार खबरें सामने आ रही हैं। हाल में उनकी बहन रंगोली चंदेल ने महेश भट्ट पर निशाना साधा था। उन्होंने बताया था की फिल्ममेकर mahesh bhatt ने कंगना को चप्पल फेंककर मारा था। अब हाल में इस बारे में महेश भट्ट से बात की गई।

 

mahesh-bhatt-reaction-on-kangana-ranaut-controversy-call-actress-child

इन सभी मामलों पर बात करते हुए महेश भट्ट ने जवाब दिया की कंगना रनौत 'बच्ची' हैं। साथ ही उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।

महेश भट्ट ने कहा, 'कंगना ने बतौर एक्ट्रेस बॉलीवुड की शुरुआत मेरी प्रोडक्शन कंपनी विशेष से की थी। ऐसे में मैं उनके खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। वह बच्ची है, जिसने हमारे साथ शुरुआत की थी। सिर्फ इसलिए कि उनकी रिश्तेदार मुझ पर टिप्पणी कर रही है, मैं कंगना पर टिप्पणी नहीं करूंगा।'

 

mahesh-bhatt-reaction-on-kangana-ranaut-controversy

महेश भट्ट ने कहा, 'हमारी परवरिश और संस्कार हमें हमारे बच्चों पर उंगली उठाने की इजाजत नहीं देते। इसलिए हमारे बच्चों के खिलाफ कुछ भी बोलना मुमकिन नहीं है। मेरी परवरिश मुझे ऐसा करने से रोकती है।'

 

kangana-ranaut-controversy

कंगना से जुड़े विवाद पर भट्ट परिवार नरम रुख अपनाए हुए है। कंगना भी आलिया के खिलाफ कुछ नहीं बोल रही हैं। अब देखना होगा कि कंगना या रंगोली महेश भट्ट के बयान पर कैसे रिएक्ट करती हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2WfZ2BD

No comments